चुवाड़ी: लाहडू चेकपोस्ट पर एक कार से पुलिस ने 6 मोरों की कलगी बरामद की

--Advertisement--

Image

चुवाड़ी, भूषण गुरूंग

पुलिस थाना चुवाड़ी के तहत लाहडू चेकपोस्ट पर एक कार से 6 मोरों की कलगी बरामद करने में सफलता मिली है।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम जब मुख्य आरक्षी विपन कुमार की अगुवाई में वाहनों की नियमित चैकिंग कर रही थी तो इस दौरान सलूणी से एक आॅल्टो कार अाई। जब इसकी तलाशी ली गई तो मोर पंख समेत इसमें से मोर की 6 कलगी बरामद हुई।

पुलिस ने वन्य जीव सरंक्षण की धारा 51 तथा भारतीय दण्ड संहिता की धारा 34 के तहत सलूणी के तीन तथा कुल्लू जिला के एक निवासी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना चुवाड़ी में मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

केदारनाथ धाम को हिमाचल से मिला बड़ा तोहफा, समाजसेवी महेन्द्र शर्मा ने दान में दिए 1 करोड़ रुपए

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गांव बढेड़ा राजपूतां...

BTech से लेकर MBA तक…HPTU ने जारी की परीक्षाओं की संभावित तिथियां, जानें कब से शुरू होंगे पेपर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने मई माह...

नशा तस्करी का भंडाफोड़, हरियाणा रोडवेज की बस में सवार युवक चरस के साथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को...