आशा वर्कर्स का शोषण न करें सरकार: अजय महाजन

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

नूरपुर ब्लाॅक में कोरोना काल में लोगों की घर घर जाकर सेवा करने वाली आशा वर्कर्स को नूरपुर कांग्रेस द्वारा सलियाली में सम्मानित किया गया। नूरपुर के पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय महाजन और नूरपुर महिला कांग्रेस अध्यक्ष व बीड़ीसी सदस्य रोजी जम्वाल ओर बीड़ीसी सदस्य संजय सोगनी द्वारा इन आशा वर्कर्स को सम्मानित किया गया।

 

इस दौरान पूर्व विधायक अजय महाजन ने कहा कि कोरोना काल में जिस ढंग से आशा वर्कर्स ने कार्य किया है वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस समय सरकार द्वारा इन्हें नाममात्र मेहनताना दिया जा रहा है जो न्याय संगत नहीं है। सरकार को चाहिए इन आशा वर्कर्स को कॉन्ट्रैक्ट पर लाया जाए और इन्हें मनरेगा के तहत जितना मेहनताना रोजाना मिलता है, उतना ही इन्हें मिलना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जान जोखिम में डाल कर आशा वर्कर्स ने कार्य किया है, लेकिन सरकार इनके कुछ भी नही कर पाई। उन्होंने कहा कि सरकार ने इन्हें 750 रुपए प्रोत्साहन राशी के तौर पर देने का एलान किया था लेकिन अभी तक इन्हें यह राशि भी नहीं मिली है।

 

महाजन ने सरकार ने मांग की है कि आशा वर्कर्स का शोषण ना करते हुए इन्हें उचित प्रोत्साहन राशी दी जाए और जल्द ही इनके लिए एक नीति बनाई जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सरकारी स्कूलों में 15 हजार शिक्षकों की नियुक्तियों का लक्ष्य : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 15 हजार शिक्षकों...

पति के सामने नवविवाहिता से गैंगरेप, दुर्गा पूजा के लिए मंदिर जाते समय वारदात

दुर्गा पूजा के लिए मंदिर जा रही एक नवविवाहिता...