पुलिस ने एक किलो 259 ग्राम चरस सहित पकड़ा मुंबई का युवक

--Advertisement--

Image

कुल्लू, आदित्य

कोरोनाकाल में चरस तस्कर लगातार गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही मामला वीरवार को भी सामने आया। जिला कुल्लू के मणिकर्ण से भुंतर की ओर रही एक टैक्सी में मुंबई के एक युवक को एक किलो 259 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार कर लिया है। युवक की पहचान 20 वर्षीय मुहम्मद अली सयद निवासी गुरदर्शन सोसायटी लोखंडवाला अंधेरी वेस्ट मुंबई महाराष्ट्र के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक वीरवार को रात करीब पौने एक बजे सिंयुड में पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान मणिकर्ण से भुंतर की ओर एक टैक्सी आई। पुलिस ने तलाशी के लिए रोका, इस पर युवक घबरा गया और पुलिस को शक हुआ। इसी आधार पर पुलिस ने तलाशी की तो युवक के कब्जे से एक किलो 259 ग्राम चरस बरामद कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

उधर मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि चरस तस्करी मामले में वीरवार देर रात को युवक से एक किलो 259 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन करनी आरंभ कर दी है। चरस कहां से लाई और कहां ले जाई जा रही थी इसकी जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...