अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला कांगड़ा में लागू होगा राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण कार्यक्रम

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जस्वाल

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस यानि 21 जून के अवसर पर जिला कांगड़ा में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण कार्यक्रम लागू होगा। इस कार्यक्रम के तहत निजी अस्पतालों के लिए वैक्सीन की खुराक की कीमत प्रत्येक वैक्सीन निर्माता द्वारा घोषित की जाएगी। इसमें कांगड़ा जिला में 18 से लेकर 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए सोमवार तथा वीरवार को कोविड वैक्सीन की डोज दी जाएगी।

जबकि 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों सहित हेल्थ केयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए टीकाकरण सत्र प्रत्येक सप्ताह में चार दिन मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को आयोजित किए जाएंगे, जबकि अवकाश के दिन टीकाकरण के लिए कोई भी सत्र आयोजित नहीं किया जाएगा।

उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना सभी नागरिकों को सुनिश्चित करनी होगी। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना जरूरी है। खांसी बुखार इत्यादि के लक्षण होने पर टेस्ट जरूर करवाएं तथा इस के लिए सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में टेस्ट की सुविधा प्रदान की गई है।

उन्होंने कहा कि सभी सक्रमित नागरिकों के उपचार के लिए उचित व्यवस्था की गई है, होम आईसोलेशन में रह रहे कोविड रोगियों को दवाइयां तथा आवश्यक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

जिला प्रशासन कोविड संक्रमण से निपटने के लिए पूरी तरह से सतर्क और सजग है। उन्होंने कहा कि कोरोना कर्फ्यू में ढील दी गई है लेकिन अभी भी सभी नागरिकों को कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना सुनिश्चित करना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर भी सामाजिक दूरी की अनुपालना सुनिश्चित करें तथा मास्क का उपयोग भी किया जाना जरूरी है तभी कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।

उन्होंने कहा कि कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान भी आरंभ किया गया है तथा सभी नागरिेकों को कोविड वैक्सीन दी जाएगी ताकि किसी भी स्तर पर सक्रमण फैलने का खतरा नहीं रहे।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...