कोरोना से बचाव को लेकर लोग सावधानी बरतें-एसडीएम नूरपुर

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

कोरोना को लेकर लगी बंदिशों में प्रदेश सरकार द्वारा दी गई छूट के बाद सोमवार को नूरपुर क्षेत्र के बाजार सुबह नौ बजे से सांय पांच बजे तक खुले रहे।

इस बारे एसडीएम नूरपुर डॉ सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट खुल चुकी है ,सरकारी दफ्तरों में कार्य शुरू हो चुका है व बाजार भी सुबह नौ से सांय पांच बजे तक खुल चुके है जिससे बाजारों में लोगों का आना-जाना बढ़ा है ।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी लोग कोरोना से बचाव को लेकर सावधानी बरतें और सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि लोग दफ्तरों में कोरोना से बचाव बारे नियमों का पालन करे व भीड़ न करें और बाजारों में भी सामान खरीदते समय भीड़ न करें व उचित दूरी बनाए रखें।

उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव की लेकर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सभी की जिम्मेदारी है ताकि यह महामारी और न फैले।

उन्होंने बताया कि कोरोना के कारण जिन लोगों की मृत्यु हुई है उन लोगों के लिए आज दो मिनट का मौन रखा गया व उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...