चट्टान गिरने से ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे हुआ बंद

--Advertisement--

Image

नरेंद्रनगर,अतुल उनियाल

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग( एन एच-58) पर कौड़ियाला के पास भारी चट्टान गिरने से सड़क रात से बंद है। पुलिस चौकी व्यासी के एसआई मोहन सिंह नेगी ने बताया कि लगभग आज रात प्रातः 4:00 बजे के लगभग कौड़ियाला के पास भारी चट्टान गिरने से राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी मलबा और चट्टान गिरने से बंद होने की सूचना के साथ ही ऑल वेदर रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी की जेसीबी को मंगा कर मलवा हटाने का काम जारी है।

मलबा हटाने के लिए दोनों ओर से जेसीबी मंगाई जा चुकी हैं। एसआई ने बताया कि मलवा इतनी भारी मात्रा में है कि देर सायं या रात तक मलबा हटाकर रोड खुलने की संभावना है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिन परिवारों के साथ इस यात्रा में छोटे बच्चे हैं उन्हें तो कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अयोध्या के राम मंदिर पर हमले का प्लान, पकड़ा गया संदिग्ध आतंकवादी

हिमखबर डेस्क कर्नाटक के दावणगेरे जिला में उत्तर प्रदेश के...

ज्वाली के मंडोल में 45 वर्षीय ग्रामीण का मर्डर, गर्दन पर तेजधार हथियार से वार

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेही...