पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामो व महगाई के खिलाफ शाहपुर कांग्रेस ने निकाली साइकिल रैली

--Advertisement--

Image

शाहपुर,नितिश पठानियां

प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की पूजनीय माता जी के आकस्मिक निधन पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल पठानिया सहित ब्लॉक् कांग्रेस शाहपुर ओर शाहपुर कांग्रेस के सभी अग्रिम सगठनों के पदाधिकारियों ने गहरा दुःख ब्यक्त किया और दो मिनट का मौन रख कर श्रधांजलि दी।

 

उसके बाद पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामो व महगाई के खिलाफ शाहपुर कांग्रेस ने प्रदेश महासचिव केवल सिंह पठानिया के नेतृव में द्रमन हटली चोक से द्रमन पेट्रोल पंप तक साइकिल रैली निकाली और केंद्र सरकार के खिलाफ़ जमकर नारेबाजी की ओर महगाई को लेकर रोष ब्यक्त किया।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने कहा कि महंगाई को लेकर पूर्व मनमोहन सरकार में रोते-बिलखते रहे भाजपा के नेता व अंधभक्त अब सत्ता में आने पर जनता को रूला रहे हैं, जबकि पूर्व यू.पी.ए. सरकार ने विपरीत परिस्थितियों में भी आम-आदमी पर महंगाई का कोई असर नहीं होने दिया था। कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बावजूद पैट्रोल-डीजल पर टैक्स लगाकर बेतहाशा वृद्धि की।

उन्होंने हैरानी जताई कि दुनिया के अन्य देशों ने टैक्स न लगाकर पैट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी कर अपनी जनता को राहत दी है, जोकि राष्ट्र धर्म व अपने नागरिकों के प्रति उनकी जबावदेही दर्शाता है, लेकिन मोदी सरकार अपने चुनिंदा 2-3 उद्योगपतियों से राजधर्म व वफादारी निभा रही है।

 

उन्होंने कहा कि पैट्रोल-डीजल सहित सरसों के तेल, रसोई गैस व अन्य खाद्य सामग्रियों में अप्रत्याशित बढ़ाेतरी हुई है, जबकि कोरोना काल में जनता को राहत मिलनी चाहिए थी, लेकिन भाजपा के नेता व अंधभक्त पहले ही परेशान जनता को खाना-पीना बंद करने व वाहनों का इस्तेमाल न करने की सलाह देकर बेतुकी बातें कर रहे हैं, जो कि तर्कसंगत नहीं है।

 

उन्होंने केंद्र सरकार से पूछा कि क्या जनता अन्न-जल त्यागकर व घरों में कैद होकर आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाए। उन्होंने पूछा कि कोरोना महामारी से हो रही मौतों पर पहले ही सरकार पर सवाल उठते आए हैं और क्या अब महंगाई पर नियंत्रण न कर व बेरोजगारी बढ़ाकर जनसंख्या कंट्रोल करने का कोई तरीका तलाश रही है।

उन्होंने कहा कि मोदी राज में तेल की बढ़ी कीमतों से हर चीज महंगी हो रही है, जिसकी आग में देश का हरेक नागरिक झुलसा है। किसान महीनों से सड़कों पर हैं और हर वर्ग तनाव ग्रस्त व परेशान है, लेकिन गूंगी-बहरी सरकार ने कानों में रूई डाली है। उन्होंने कहा कि अब देश व प्रदेश की जनता की बारी है कि ऐसी सरकार को सत्ता से बार रूखस्त कर दें।

इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष देवदत्त शर्मा,ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा,द्रमन ब्यापार मंडल प्रधान अश्विनी शर्मा ,प्रदेश कांग्रेस महिला उपाध्यक्ष सरिता सैनी,महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीना ठाकुर,सोशल मीडिया प्रभारी विनय ठाकुर,प्रदीप बलोरिया,प्रधान सिहुवा अजय बबली,प्रधान मंझगरा अरुणा देवी,प्रधान रचना देवी हरनेरा,आशा देवी पंचायत समिति सदस्य,,रशमा देवी पंचायत समिति ,पूर्व प्रधान देवराज,पूर्व पंचायत समिति सदस्य हरनाम सिंह चम्बायल,कमल किशोर सचिब सत्यमेव युवक मण्डल द्रमन ,सोनी, राहुल,विजय ठाकुर युवा कांग्रेस महासचिव, मदन राणा,कमल कटोच पूर्व उप प्रधान,सुभाष चंद,बलबिंद्र सिंह,निखिल,अखिल,अखु,बनीत कुमार,नितेश, राहुल,आशीष, कनु,पंकु,दिव्यांश कटोचपरषोत्तम सिंह आदि गणमान्य स्थानीय जनता मौजूद थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...