तीन वर्षों में तैयार करें 12 सड़कों और पुलों का निर्माण , केंद्र की हिमाचल सरकार को दो टूक

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर
केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश में सड़कों और पुलों की 12 परियोजनाओं को 36 महीने में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इनमें कई सड़कों की मरम्मत की जानी है, इन्हें चौड़ा किया जाना है या पुल बनाए जाने हैं।
इसके लिए केंद्र ने राज्य सरकार को 194.58 करोड़ का बजट जारी किया है। अगर तय से ज्यादा बजट खर्च किया तो इसे खुद प्रदेश सरकार को वहन करना होगा। प्रशासनिक कार्यों के लिए केवल 10 फीसदी बजट ही खर्च किया जा सकेगा।
इनमें भारत-चीन शासित तिब्बत सीमा की एक सड़क भी शामिल है। सड़क परिवहन मंत्रालय के अवर सचिव कमल प्रकाश ने राज्य सरकार के मुख्य सचिव को चिट्ठी भी लिखी है। इसमें 12 लंबित प्रोजेक्टों की मंजूरी की सूचना देते हुए केंद्र ने इस संबंध में कई शर्तें लगाई हैं। इसमें 194.58 करोड़ के 12 कार्यों को मंजूर किया गया है। इनमें कई मामले सड़कों और पुलों से संबंधित हैं।
पत्र में साफ किया है कि राज्य सरकार से संबंधित कार्यकारी एजेंसी सुनिश्चित करेगी कि सभी कार्यों में तय शर्तों को पूरा किया गया है। सड़कों की मरम्मत राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए तय नियमों के अनुसार होगी।
प्रोजेक्ट 36 महीने के भीतर पूरे करने होंगे। हाल ही में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इन लंबित प्रोजेक्टों को मंजूरी दिलाने के लिए केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले थे।
इस मुलाकात के बाद शिमला लौटते ही केंद्र सरकार ने इन परियोजनाओं को मंजूरी दे दी। इन परियोजनाओं में कड़छम – सांगला – छितकुल सड़क को चौड़ा करने का कार्य भी शामिल है। यह सड़क भारत और चीन शासित तिब्बत सीमा तक जाती है। 
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...