मरीजों को राहत, टांडा अस्पताल में शुरू हो गईं सभी ओपीडी

--Advertisement--

Image

काँगड़ा, राजीव जस्वाल

कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आते ही अब अस्पतालों में ओपीडी की व्यवस्था शुरू हो गई है। टांडा मेडिकल कॉलेज में भी लंबे समय बाद करीब सभी ओपीडी शुरू हो गई हैं। जानकारी के अनुसार पहले टांडा मेडिकल कॉलेज में बने मेक शिफ्ट अस्पताल में कोविड मरीजों के उपचार के लिए ज्यादातर डॉक्टर ड्यूटी दे रहे थे। इस कारण टांडा में ज्यादातर ओपीडी बंद पड़ी थी और कोरोना के अलावा अन्य मरीजों को निजी अस्पताल का रुख करना पड़ा रहा था।

टांडा अस्पताल में केवल इमरजेंसी में ही मरीजों को देखा जा रहा था। मगर अब अस्पतालों और जिला कांगड़ा में कोरोना के मामलों में भारी कमी आई है। अस्पतालों में भी अब बेहद कम संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है। जिस कारण अब डॉक्टर फिर से अस्पताल में अन्य मरीजों की ओर ध्यान दे रहे हैं। इस समय टांडा मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन, आर्थो, बच्चों, ईएनटी आदि की ओपीडी शुरू की जा रही है।

धर्मशाला में एक समय पर चल रही एक ओपीडी

कोविड अस्पताल धर्मशाला में ज्यादातर डॉक्टरों की ड्यूटी कोविड वार्ड में होने के कारण एक समय पर एक ही ओपीडी चल पा रही है। अस्पताल में कभी मेडिसिन, आर्थो तो कभी अन्य ओपीडी चल रही हैं। वहीं इमरजेंसी, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड व सीटी स्कैन की सुविधा पहले की तरह ही चल रही है। अस्पताल में कुछ ओपीडी डाक्टर न होने के कारण नहीं चल रहा पा रही हैं। – डॉ राजेश गुलेरी, एमएस टांडा।

टांडा में शुरू हुई सभी आपीडी : डॉ. सुशील

कोरोना के मामले कम होते ही अब अस्पतालों में भी संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आई है, जिस कारण अब डॉक्टर भी कोरोना की बजाय अन्य ओपीडी को चला रहे हैं। इस समय टांडा अस्पताल में हर ओपीडी चल रही हैं।- डॉ. सुशील शर्मा। एमएस टांडा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...