265 ग्राम चरस व 413 ग्राम अफीम के साथ व्यक्ति दबोचा

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

शिमला जिले में पुलिस नशीले पदार्थों के साथ हर दूसरे या तीसरे दिन तस्करों को पकड़ रही है। पुलिस ने फिर एक व्यक्ति को अफीम व चरस संग धर दबोचा है। व्यक्ति के पास से 265 ग्राम चरस व 413 ग्राम अफीम बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस को यह कामयाबी गाडिय़ों की चैकिंग के दौरान मिली है। बताया जा रहा है कि बालूगंज थाना पुलिस की टीम जब गश्त पर थी तो एन.एच.-5 के समीप ट्रैफिक चैकिंग करने लगी, तभी शिमला से सोलन की तरफ जा रही एक कार को पुलिस ने चैकिंग के लिए रोका।

 

इस दौरान 45 वर्षीय चालक सुरेश ठाकुर निवासी शोघी ने गाड़ी चैक करवाने से आनाकानी की। ऐसे में पुलिस को शक हुआ कि इसके पास नशीले पदार्थ हो सकते हैं, तभी पुलिस ने गाड़ी की पूरी तरह तलाशी ली।

इस दौरान पुलिस को गाड़ी से चरस व अफीम बरामद हुई। पुलिस की आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि इसने अफीम व चरस कहां से लाई है और किस जगह पर इसकी सप्लाई करनी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इसके पीछे कोई बड़ा तस्कर तो नहीं है। मामले को लेकर जांच जारी है।

 

एस.पी. शिमला मोहित चावला का कहना है कि पुलिस ने एक व्यक्ति को अफीम व चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। जल्द ही इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राष्ट्रपति के हिमाचल दौरे को लेकर पुलिस विभाग अलर्ट, DIG ने अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश

हिमखबर डेस्क  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश दौरे...

बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर की लूटपाट की कोशिश, गोलियां भी चलाईं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही...

कुल्लू में पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात गैंगस्टर और 2 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में पंजाब पुलिस...