HPBOSE: 10वीं कक्षा वालों के लिए बड़ी खबर, इन छात्रों को नहीं किया जाएगा प्रमोट, पढें ख़बर डिटेल में

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जसबाल

हिमाचल प्रदेश में कक्षा 10वीं का रिजल्ट आउट करने के लिए हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने अंक सारणीकरण नीति मार्च-अप्रैल 2021 मंजूर कर दी है। शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सुरेश कुमार सोनी द्वारा आज नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है।

 

बता दें कि हिमाचल में 10वीं कक्षा के 1,31,902 नियमित छात्र हैं। इनमें से 1,16,973 नियमित और 14,929 छात्र एसओएस के हैं। अब बोर्ड द्वारा छात्रों का रिजल्ट निकाला जाएगा। इस नीति के तहत सात मापदंडों को रखा गया है। इन मापदंडों के आधार पर विद्यार्थियों के 9वीं कक्षा, पहली और दूसरी टर्म, प्री-बोर्ड, हिंदी की वार्षिक परीक्षा, प्रैक्टिकल परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन के अंकों के आधार पर रिजल्ट बनाया जाना है।

 

बतौर रिपोर्ट्स, बोर्ड द्वारा प्रैक्टिकल परीक्षाओं का संचालन पहले ही करवाया गया था तथा संबंधित विद्यालयों से प्रैक्टिकल एवं आंतरिक मूल्यांकन के अंक बोर्ड को मिल चुके हैं।

बता दें कि शिक्षा बोर्ड की पॉलिसी, आईएनए, प्रैक्टिकल, थ्योरी अवार्ड के अनुसार प्रति विषय 100 अंकों में से छात्रों का मूल्यांकन होगा। प्रैक्टिकल की परीक्षा आयोजित हो चुकी हैं। शिक्षकों द्वारा अंक दिए जा चुके हैं। 15 नंबर के आंतरिक मूल्यांकन भी स्कूलों द्वारा बोर्ड में सबमिट कर दिया गया है। एसओएस के 14,929 छात्रों में से 4,883 छात्रों को को प्रमोट नहीं किया जाएगा। कोविड-19 स्ठिति ठीक होने के बाद इन छात्रों की परीक्षा ली जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...