
सरकाघाट,नरेश कुमार
कोरोना संक्रमित परिवार के लिए मसीहा बनें हैप्पी क्लब धमरोल के प्रधान और सदस्य ! जी हाँ हम बात कर रहे हैं हैप्पी क्लब धमरोल की ! जो आज किसी परिचय का मोहताज नही हैं ! हैप्पी क्लब धमरोल के प्रधान और सदस्यों में मानबता और जन-सेवा की भावना कूट कूट कर भरी हुई है ! इसका ताजा उदाहरण तहसील भोरंज की ग्राम पंचायत कंज्याण में देखने को मिला !
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कंज्याण के कमल देव और उनकी पत्नी पिंकी देवी कोरोना से ग्रसित हो गये थे ! जो बिलासपुर एम्स के बाहर तिरपाल लगाकर चाय की दुकान करते है ! इसी से अपने परिवार का गुजरा बसर करते है ! उनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नही है ! चार-पांच दिन पहले कमल देव और उनकी पत्नी कोरोना पोज़िटिव पाए गये थे , और घर में ही आइसोलेट थे !
घर में रखा राशन और जमा पूंजी ख़तम हो गई तो भूखे मरने की नौबत आ गई तो उन्होंने किसी तरह हैप्पी क्लब धमरोल के प्रधान से सम्पर्क करके उन्हें यथा स्थिति से अबगत करवाया !
हैप्पी क्लब धमरोल के प्रधान नरेश कुमार ज्योति ने तुरंत ही ग्राम पंचायत कंज्याण में पहुचकर कोरोना संक्रमित परिवार को एक महीने का राशन और 2100 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की ! कमल देव और उनकी पत्नी ने हैप्पी क्लब धमरोल का इस सहायता के लिए तहे दिल से आभार जताया !
इस मौके पर ग्राम पंचायत कंज्याण के प्रधान संदीप चौहान हैप्पी क्लब धमरोल के प्रधान नरेश कुमार ज्योति और सदस्य रजत गौतम , कर्ण भरमार और अनिल कुमार उपस्थित रहे !
