ग्राम पंचायत बीहन वार्ड 1 से 6 तक कंटेनमेंट जोन घोषित : एसडीएम देहरा

--Advertisement--

Image

देहरा, शीतल शर्मा

विकास खंड प्रागपुर की ग्राम पंचायत बीहन में कोरोना पोजिटिव मामले सामने आने के पश्चात संबंधित क्षेत्र एवं ग्राम पंचायत बीहन के वार्ड 1 से 6 तक पूरी तरह से बंद रहेगा। एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर ने यह जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना के एक साथ कईं मामले आने की वजह से प्रशासन को यह कदम उठाना पड़ा।

धनबीर ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 के संक्रमण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत ग्राम पंचायत बीहन के वार्ड 1 से 6 तक पूर्ण क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसके तहत सम्बंधित क्षेत्र आगामी पाँच दिनों तक पूर्णतः बंद रहेगा।

उन्होंने बताया कि पूरे क्षेत्र में प्रतिबन्ध लागू रहेगा, जिसमें नियमों में किसी भी प्रकार की ढ़ील नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में आम लोगों तथा वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण रोक रहेगी। जबकि मेडिकल इमरजेंसी, मेडिकल सहित आवश्यक सेवाओं में तैनात कर्मचारी तथा लोग विशेष अनुमति के साथ आवाजाही कर सकेंगे।

एसडीएम ने बताया कि कंटेनमेंट जोन में सभी लोग अपने घरों में रहें तथा निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि आदेशों की अवहेलना करने पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसडीएम ने कहा कि इस दौरान सभी लोगों को मास्क अथवा फेस कवर लगाना जरूरी होगा। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के सभी लोगों को आरोग्य सेतु एप्प डाउनलोड करना भी जरूरी होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...