बैदी पंचायत में कोरोना संक्रमित व्‍यक्‍त‍ि की मौत, प्रधान और युवाओं ने पीपीई किट पहनकर किया अंतिम संस्‍कार

--Advertisement--

Image

बैदी, अंशुल दीक्षित

ग्राम पंचायत बैदी में रविवार को एक करोना से संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। कोरोना संक्रमण से मौत की सूचना मिलते ही पंचायत प्रतिनिधि तुरंत हरकत में आ गए व मौके पर पहुंचे।

पंचायत प्रधान हरमिंदर सिंह गोरा, वार्ड सदस्‍य व गांव के युवाओं ने मिलकर कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार की तैयारी की।

लकड़ी का प्रबंध करने के बाद इन्‍होंने पीपीई किट पहनकर शव को घर से श्‍मशानघाट तक पहुंचाया। पंचायत प्रधान हरमिंदर सिंह ने बताया 58 वर्षीय व्‍यक्ति दो दिन से बीमार था।

इस कारण उन्‍हें सिटी केयर अस्‍पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां उसकी मृत्यु हो गई। मानवता का परिचय देते हुए पंचायत प्रधान ने गांव के युवाओं के सहयोग से मृतक के शव का अंतिम संस्‍कार कर दिया। इस अवसर पर प्रशासन की ओर से पटवारी उपस्थित रहा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...