नूरपुर: पंचायत उपप्रधान पर लड़की को भगाने का आरोप, पुलिस से मदद न मिलने पर कोर्ट पहुंचा बेबस पिता

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत 

पुलिस थाना नूरपुर के तहत गंगथ चौकी में एक युवती के लापता होने के मामले में कोर्ट ने संज्ञान लिया है। रिट के दुधर गांव निवासी एक व्‍यक्‍त‍ि ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी लड़की लापता है।

उन्‍होंने आरोप लगाया उपप्रधान विशाल सिंह उर्फ तनु पंचायत रिट गांव ब डाकघर तहसील नूरपुर तथा मुकेश कुमार गांव डब्बर डाकघर अटाहरा तहसील इंदौरा ने उनकी लड़की को बहला-फुसलाकर अगवा किया है।

19 दिन से लापता लड़की की पुलिस द्वारा खोज में कार्रवाई न होते देख बेबस पिता ने न्‍यायालय का दरवाज़ा खटखटाया। कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए लड़की का सर्च वारंट जारी कर दिया है, इसमें कोर्ट का ऑर्डर है कि लड़की को तलाश कर 18 मई तक पेश किया जाए। अगर पुलिस ऐसा नहीं कर पाती है तो भी कोर्ट में इसका जवाब दे।

क्या था मामला।                                                     लड़की के पिता ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी 20 वर्षीय लड़की लापता है और गांव के उपप्रधान तथा उसके दोस्त पर भगाने का आरोप लगाया। लड़की के पिता ने बताया कि 26 अप्रैल 2021 उसकी बेटी लापता है।

लड़की को सभी जगह ढूंढने पर जब वह नहीं मिली तो 27 अप्रैल 2021 को स्थानीय पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई। लड़की के पिता का कहना है उन्‍हें पता चला है कि अंति‍म बार दोनों आरोपितों के साथ देखी गई थी।

पुलिस कर रही मामले की जांच                                थाना प्रभारी नूरपुर कल्याण सिंह ने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही है। उनके फोन स्विच ऑफ हैं जो ट्रैकिंग पर लगाए हैं। दोनों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है, जैसे ही वह पकड़ में आते हैं, उनको न्यायालय में पेश किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

एचपीएससीएससी गैस एजेंसी शाहपुर के लिए घरेलू गैस सिलेंडर वितरण शुल्क की नई दरें अधिसूचित

शाहपुर - नितिश पठानियां जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने...

अलेना ऑटो इंडस्ट्रीज में 200 पदों पर भर्ती, 27 से 29 अप्रैल तक कैंपस इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क अलेना ऑटो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड मोहाली द्वारा पुरुष...

मां बगलामुखी देवी की जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, सुबह 4 बजे से कतारों में नजर आए श्रद्धालु

हिमखबर डेस्क प्राचीन सिद्धपीठ श्री बगलामुखी मंदिर बनखंडी में माता...

हिमाचल में पहली बार बनेगा नया इतिहास, पंचायत चुनाव में 31214 सीटों पर होगी चुनावी महाजंग

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पहली बार पंचायती राज संस्थाओं...