विजिलेंस ने निर्माणाधीन घर से सरकारी सीमेंट के 162 बैग पकड़े, मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

मंडी, व्यूरो

विजिलेंस की टीम ने एक व्यक्ति के घर पर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करके सरकारी सीमेंट के 162 बैग बरामद किए हैं। 162 में से 17 बैग इस्तेमाल किए जा चुके थे और इनके खाली थैले बरामद हुए है जबकि 1 बैग आधा और 144 बैग पूरी तरह से बंद अवस्था में बरामद हुए हैं। विजिलेंस को गुप्त सूचना मिली थी कि सदर उपमंडल की जनेड़ पंचायत के तांदी गांव में नीला सिंह के घर पर सरकारी सीमेंट रखा हुआ है और उसे निजी कार्यों में इस्तेमाल किया जा रहा है।

इस पर विजिलेंस के इंस्पेक्टर संजय और मनीष अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छापेमारी की। छापेमारी के दौरान घर के अंदर से सरकारी सीमेंट बरामद हुआ। सरकारी सीमेंट को कब्जे में लेने के साथ ही आईपीएसी की धारा 411 और 379 के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एएसपी विजिलेंस मंडी कुलभूषण वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...