ब्रेकिंग न्यूज़: हंगामा करने वाले विपक्ष नेता सहित पांच सदस्य पूरे सत्र के लिए निलंबित

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

हिमाचल में आज से विधानसभा का बजट सत्र प्रारंभ हुआ। सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान ही पिवक्ष ने हंगामा कर दिया। विपक्ष ने राज्यपाल का भी घेराव किया। इसके बाद सत्र की कार्रवाई स्थगित कर दी गई। हंगामे के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुरक्षा कर्मियों सहित मंत्रियों के साथ बैठक आयोजित की व दोबारा से सदन बुलाया। हिमाचल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि सदन के स्थागित होने के बाद सदन बुलाया गया हो।

विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही शुरू करते हुए बताया कि स्थगित होने के बाद 346 नियम के तहत दोबारा से सदन बुलाया गया है। विपक्ष की तरफ से कोई भी सदन में नही पहुंचा। इस घटना के विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार सहित संसदीय कार्यमंत्री सुरेश भारद्वाज व मुख्यमंत्री ने आज के दिन को शर्मनाक करार दिया व इसकी निंदा की मांग उठी कि ऐसे हंगामा करने वाले सदस्यों के खिलाफ कार्यवाही की जाए।

विपक्ष ने राज्यपाल पर हमला किया है। नियम 319 के तहत विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री, हर्षबर्धन चैहान, सतपाल रायजदा सुंदर सिंह व विनय सिंह को पूरे सत्र के लिए निलंबित किया गया। संसदीय कार्यमंत्री सुरेश भरद्वाज ने सदन में प्रस्ताव रखा कि हंगामा करने वाले कांग्रेस के पांच विधायको को पूरे सत्र के लिए निलंबित किया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...