नाबालिग लड़की हुई हैवानियत का शिकार , पुलिस ने सिरमौर से दबोचा आरोपी

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

राजधानी शिमला में एक नाबालिग लड़की ने युवक पर दुराचार करने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने न्यू शिमला थाना में मामले की शिकायत दी है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 12 घंटे के अंदर सिरमौर से गिरफ्तार कर लिया है। यह पवन नामक आरोपी सिरमौर का रहने वाला है। आरोपी नाबालिग लड़की का रिश्तेदार ही बताया जा रहा है।

17 वर्षीय पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक ने पहले कोल्ड ड्रिंक और पेस्ट्री में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे सेवन करवाया, उसके बाद दुराचार किया। यहां तक कि आरोपी ने दुराचार करने का वीडियो भी बनाया और उसे वायरल करने की धमकी दी। आरोपी पीड़िता को अब ब्लैकमेल कर रहा है।

पुलिस को शिकायत में पीड़िता ने कहा कि वर्ष 2017 में व्हाट्सएप के माध्यम से आरोपी से संपर्क हुआ था। अगस्त, 2019 में नाबालिग लड़की शिमला के भट्टाकुफर क्षेत्र में आरोपी युवक से मिली। इस दौरान आरोपी उसे मोटरसाइकिल पर बिठाकर अपने रूम में ले गया, जहां पर नशीले पदार्थों का सेवन करवाकर उससे दुराचार किया।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक स्पैशल टीम का गठन किया था। पुलिस की टीम सिरमौर गई और आरोपी को उसके घर से पकड़कर शिमला लाई। पुलिस की आरोपी से पूछताछ जारी है। शीघ्र ही पुलिस द्वारा आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी ने ऐसा कदम क्यों उठाया पुलिस इसका पता लगाने के लिए गंभीरता से जांच कर रही है। एएसपी शिमला प्रवीर ठाकुर ने बताया कि शीघ्र ही आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...