जंगल में लकड़ी लेने गई महिला से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में जंगल में लकड़ी लेने गई एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, पीड़िता ने आरोपी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है, मामले में पुलिस की कार्रवाई से जुड़ी विस्तृत जानकारी की पुष्टि की जानी है।

चम्बा – भूषण गुरुंग

किहार क्षेत्र की एक महिला के साथ एक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। एक महिला ने बताया कि वह लकड़ी लाने के लिए जंगल जा रही थी तो रास्ते में शोभिया राम उर्फ मदनु पुत्र मान सिंह तहसील सलूणी ने आकर जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और इस किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

अपनी जान का खतरा होने के कारण वह किसी के साथ बात नहीं कर पाई। जैसे ही महिला घर पहुंची तो उसने अपने पति को आपबीती बताई। इसके बाद प्रताड़ित महिला के पति ने पुलिस थाना किहार में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सोभिया राम उर्फ मदनु के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे सलाखों के पीछे धकेल दिया है।

सीडीपीओ सलूणी रंजन शर्मा के बोल

सीडीपीओ सलूणी रंजन शर्मा ने बताया, “पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस रिमांड अवधि के वीच आरोपी से मामले से संबंधित और साक्ष्य जुटाएगी।”

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related