“हेलो पुलिस… मम्मी-पापा ने फंदा लगा लिया”, 7 साल के बच्चे की 112 पर कॉल के बाद मृत मिला दंपती”

--Advertisement--

एक सात वर्षीय बच्चे ने आपातकालीन हेल्पलाइन 112 पर फोन कर पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता ने फंदा लगा लिया है, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां किराये के कमरे में दंपती मृत पाए गए, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के राजगढ़ उपमंडल की ग्राम पंचायत कोठिया जाजर के मयोग गांव में एक दंपती की मौत का मामला सामने आया है। दोनों किराये के कमरे में रह रहे थे। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। दंपती के दो छोटे बेटे हैं, जिनके सिर से माता-पिता का साया उठ गया है।  इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

मृतकों की पहचान 28 वर्षीय परमिल उर्फ अजू, पुत्र स्वर्गीय भाग सिंह, और 33 वर्षीय ममता, पत्नी स्वर्गीय जगमोहन सिंह निवासी राजगढ़ के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों ने अपने किराये के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। हालांकि, इस घटना के पीछे क्या कारण रहे, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद जांच शुरू की। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है।

प्रधान ममता कुमारी के बोल

ग्राम पंचायत कोठिया जाजर की प्रधान ममता कुमारी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मयोग गांव में एक दंपती की मौत हुई है और उनके दो बच्चे भी हैं। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

डीएसपी वीसी नेगी के बोल

वहीं, राजगढ़ के डीएसपी वीसी नेगी ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल दंपती की मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला एथलेटिक्स मीट: पहले दिन कांगड़ा, मंडी और खेलो इंडिया केंद्र के खिलाड़ियों का जलवा

धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में आयोजित 67वीं राज्य स्तरीय...

NSS शिविर के छठे दिन स्वयंसेवकों ने दिया स्वच्छता और सामाजिक सेवा का संदेश

NSS विशेष शिविर के छठे दिन स्वयंसेवकों ने स्वच्छता,...