नालागढ़ में फिर गोलियों की गूंज! कंपनी के गेट पर नकाबपोशों ने की फायरिंग

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में कंपनी के मुख्य गेट पर फायरिंग का मामला सामने आया है, जानकारी के अनुसार, बिना नंबर प्लेट की बाइक पर पहुंचे नकाबपोशों ने गोलियां चलाईं, 12 दिन के भीतर फायरिंग की यह तीसरी घटना बताई जा रही है।

सोलन – रजनीश ठाकुर

औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत गोल जमाला में रविवार दोपहर नकाबपोश बदमाशों ने स्क्रैप कारोबारी की कंपनी के मुख्य गेट पर ताबड़तोड़ पांच राउंड फायर किए। बिना नंबर की बाइक पर आए हमलावर वारदात के बाद फरार हो गए। जानकारी के अनुसार कारोबारी को पिछले महीने फिरौती के लिए कॉल आई थी। पुलिस दोनों घटनाओं के बीच संभावित संबंध की जांच कर रही है।

नालागढ़ क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन फायरिंग की घटना सामने आई है। इससे पहले शनिवार तडक़े बूटा पलासी में एक मकान के बाहर बाइक सवार दो लोगों ने चार राउंड फायर किए थे। इनमें से दो गोलियां घर के बाहर खड़ी फॉच्र्यूनर गाड़ी में लगी थीं, जबकि दो हवाई फायर किए गए थे।

गोल जमाला में फायरिंग रविवार दोपहर करीब दो बजे गांव स्थित यूसुफ एंटरप्राइजेज के मुख्य गेट पर हुई। कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत दीप सिंह निवासी गांव बड्डू रामशहर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बिना नंबर की बाइक पर सवार दो नकाबपोश व्यक्ति कंपनी के गेट पर पहुंचे और करीब पांच राउंड फायर करने के बाद फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेेज खंगाली जा रही है। एसपी बद्दी विनोद धीमान ने कहा कि पुलिस फायरिंग की घटना को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें काम कर रही हैं।

गोल जमाला में स्क्रैप कारोबारी की कंपनी के गेट पर फायरिंग के बाद पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि वारदात के पीछे किसी गैंग का हाथ तो नहीं। पुलिस कॉल करने वाले की पहचान और वारदात में किसी गैंग की भूमिका का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं पर काम कर रही है। बूटा प्लासी में गत दिवस हुई फायरिंग की घटना में भी पहले एक करोड़ रुपए फिरौती के लिए धमकी भरी कॉल आई थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला एथलेटिक्स मीट: पहले दिन कांगड़ा, मंडी और खेलो इंडिया केंद्र के खिलाड़ियों का जलवा

धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में आयोजित 67वीं राज्य स्तरीय...