घर में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए वास्तु के अनुसार कुछ आसान उपाय बताए गए हैं। जानें मुख्य द्वार और दिशाओं से जुड़े जरूरी वास्तु नियम।
शाहपुर – नितिश पठानियां
घर की खूबसूरती हम पर डिपेंड करती है। यह जरूरी नहीं कि महंगे-महंगे गुलदस्ते या झूमर लगाकर घर को चार चांद लगाए जाएं। या फिर बड़ी-बड़ी और रंग-बिरंगी लाइट्स से घर को चमकाया जाए। घर जितना सिंपल होगा, उतना ही सुंदर दिखता है। घर को सजाने के लिए प्लांट्स का एक अहम रोल होता है, जो होते भी सस्ते हैं और प्राकृतिक रूप से घर के वातावरण को भी महका देते हैं।
हर घर में फूल-पौधों का बसेरा होता है और घर की सजावट उन्हीं के सहारे होती है। यह पौधे घर में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं। साथ ही हमारे जीवन को भी खुशियों से महका देते हैं। वैसे तो हिमाचल को कुदरत ने अथाह जन्नत सौंपी है। चारों तरफ हरियाली और ताजा हवाएं घर को खूब महकाती हैं। हरियाली और ताजगी ही हिमाचल का गहना है।
हिमाचल के लोगों को प्रकृति से बेहद लगाव है, तभी तो यहां हर घर में आपको तरह-तरह के प्लांट्स या फूल दिख जाएंगे। इन पौधों का हर घर में बेहद महत्व तो है ही। साथ ही इनके पीछे घर की खुशहाली का भी राज छिपा है। आज हम आपको बताएंगे कि घर में किन पौधों को लगाने से क्या ऊर्जा मिलती है और कौन सी दिशा में पौधों को लगाना चाहिए।
- तुलसी—इसे घर में सबसे पवित्र माना जाता है। इसे हमेशा उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार है।
- मनी प्लांट—आर्थिक उन्नति के लिए इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना सबसे अच्छा माना जाता है। यह धन के नए स्रोत खोलता है।
- पीस लिली—घर में शांति और प्यार के लिए इसे बेडरूम की खिडक़ी के पास रखना बहुत शुभ है।
- अरेका पाम—इसे उत्तर या पूर्व दिशा में रखने से घर में शांति और ताजग़ी बनी रहती है।
- एलोवेरा—स्वास्थ्य और शांति के लिए इसे पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए।
- जेड प्लांट—यदि आप इसे घर के प्रवेश द्वार पर पूर्व दिशा में रखते हैं, तो यह व्यापार और सफलता को आकर्षित करता है
- स्नेक प्लांट—यह पौधा हवा को शुद्ध करता है और तनाव दूर करता है। इसे दक्षिण या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखने से लाभ होता है
- लकी बैम्बू—सौभाग्य के लिए इसे पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें। यह घर के सदस्यों की समृद्धि बढ़ाता है

