हैरान करने वाली घटना, चलती स्कूटी में चालक की बाजू से लिपटा सांप

--Advertisement--

चलती स्कूटी में अचानक सांप चालक की बाजू से लिपट गया। हैरान करने वाली इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए।

पालमपुर – बर्फू

पालमपुर में सोमवार को एक युवक उस समय सकते में आ गया, जब चलती स्कूटी में अचानक एक सांप उसकी बाजू से आकर लिपट गया। कुछ पल के लिए युवक की सांसें थम गईं, परंतु गनीमत रही कि सांप ने उसे डंसा नहीं। युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल स्कूटी रोक दी और नीचे उतर गया। इसके बाद सांप भी स्कूटी के अगले हिस्से में बने मीटर कंसोल के अंदर जा छिपा।

जानकारी के अनुसार पालमपुर में कार्यरत रजनाली निवासी राकेश कुमार सोमवार को अपने घर से स्कूटी पर पालमपुर बाजार की ओर आ रहा था। जैसे ही वह बंदला छिड़ चौक के समीप पहुंचा, उसे अपनी बाजू पर कुछ हरकत महसूस हुई। जब उसने ध्यान से देखा तो एक सांप उसकी बाजू से लिपट रहा था। अचानक सामने आए इस दृश्य से वह घबरा गया और उसने तत्काल स्कूटी सड़क किनारे रोक दी।

राकेश के स्कूटी से नीचे उतरते ही सांप स्कूटी के अगले हिस्से में बने मीटर कंसोल के अंदर घुस गया। बाद में राकेश ने सावधानीपूर्वक मीटर कंसोल को खोला। कंसोल खुलते ही सांप बाहर निकला और पास की झाड़ियों में चला गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने भी राहत की सांस ली।

बताया जा रहा है कि संभवतः जब राकेश ने स्कूटी को घर में खड़ा किया था, उसी दौरान कोई सांप स्कूटी के अगले हिस्से में सुरक्षित स्थान समझकर छिप गया होगा। स्कूटी चलने के बाद कंपन और हलचल होने पर सांप बाहर निकलने का प्रयास कर रहा था और इसी दौरान वह चालक की बाजू तक पहुंच गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात और मौसम में बदलाव के दौरान सांप अक्सर सूखे और सुरक्षित स्थान की तलाश में रहते हैं। ऐसे में वे घरों, सामान रखने के स्थानों के अतिरिक्त कभी-कभी दोपहिया और अन्य वाहनों के अंदर भी छिप जाते हैं। सोमवार को सामने आई घटना इसका हैरान करने वाला उदाहरण रही।

यद्यपि घटना में किसी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई, परंतु चलती स्कूटी पर चालक की बाजू से सांप के लिपटने की घटना ने क्षेत्र में लोगों को सतर्क जरूर कर दिया है। लोगों का कहना है कि लंबे समय तक खड़े रहने वाले वाहनों को चलाने से पहले उनके सीट, इंजन अथवा अन्य सुरक्षित हिस्सों की जांच कर लेना सावधानी के दृष्टिगत उचित है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट से जम्मू के लिए उड़ान, वैष्णो देवी यात्रा होगी आसान

हिमाचल के कांगड़ा एयरपोर्ट से जम्मू के लिए उड़ान...