नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच वहां यात्रा पर गए लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। अभिषेक गर्ग ने अपील की है कि यदि नेपाल गए किसी व्यक्ति से संपर्क नहीं हो पा रहा है तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित प्रशासन को दें, ताकि समय रहते मदद और राहत पहुंचाई जा सके।
हिमखबर डेस्क
एडीसी अभिषेक गर्ग ने जिला के सभी एसडीएम, तहसीलदारों, खंड विकास अधिकारियों और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अगर उनके क्षेत्रों से कोई स्थानीय निवासी नेपाल यात्रा पर गया है और उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है तो इसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन को निर्धारित प्रपत्र पर प्रेषित करें।
उन्होंने बताया कि बुधवार को नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद गृह विभाग ने यह जानकारी मांगी है, ताकि नेपाल यात्रा पर गए लोगों की लोकेशन का पता किया जा सके और उनसे संपर्क किया जा सके।
एडीसी ने जिलावासियों से भी अपील की है कि अगर उनका कोई परिजन या रिश्तेदार नेपाल यात्रा पर गया हुआ है और उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है तो तुरंत संबंधित एसडीएम, तहसीलदार या खंड विकास अधिकारी को सूचित करें।

