राजनीतिक शास्त्र और कला अध्यापकों की परीक्षाएं 29 को

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) हमीरपुर ने राजनीतिक शास्त्र और ड्राइंग टीचर के पदों की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की तिथियां घोषित कर दी हैं।

  • आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि राजनीतिक शास्त्र के शिक्षकों पोस्ट कोड 26028 की परीक्षा 29 जुलाई को दो शिफ्टों में सुबह 9 से 10ः30 बजे तक
  • और दोपहर 12ः30 बजे से 2 बजे तक होगी।
  • जबकि, ड्राइंग टीचर पोस्ट कोड 26022 की परीक्षा भी इसी दिन शाम को 4 से 5ः30 बजे तक होगी।

डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि परीक्षा से एक सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर एक लिंक का प्रावधान किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थी अपना रोल नंबर एवं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी।
सचिव ने सभी अभ्यर्थियों से नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट पर या अपने मोबाइल पर एसएमएस और ईमेल पर ताजा स्टेटस चेक करते रहने की अपील की है।

अधिक जानकारी के लिए आयोग के कार्यालय में या दूरभाष नंबर 01972-222204 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related