फतेहपुर का विक्रम वायनाड़ त्रासदी में हुआ लापता, खोजने पहुंचे दो भाई

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

उपमंडल फतेहपुर की पंचायत टकोली घिरथा निवासी विक्रम (50) पुत्र रंजीत सिंह का केरल के वायनाड़ त्रासदी में लापता होने की सूचना से परिजनों का हाल बेहाल है। विक्रम पंचायत टकोली घिरथां के सुरेला गांव का निवासी है।

विक्रम डीवीएल कंपनी मध्य प्रदेश में कार्यरत था तथा फरवरी माह से कंपनी के प्रोजेक्ट वर्क के लिए केरल के वायनाड़ में कार्य कर रहे थे। वहां पर अचानक आई त्रासदी में लापता हो गया। विक्रम के लापता होने का समाचार जैसे ही परिजनों को मिला तो परिजन केरल के लिए रवाना हो गए हैं।

विक्रम की पत्नी रंजना देवी है। विक्रम का बेटा हिमांश पेरिस में सरकारी स्कॉलरशिप पर सिविल इंजीनियरिंग कर रहा है, जबकि बेटी विशाखा राणा चंडीगढ़ में एमएससी एग्रीकल्चर कर रही है। विक्रम से सात जुलाई को सुबह 11:09 बजे के बाद से कोई संपर्क नहीं हो पाया है।

उनसे संपर्क न हो पाने के कारण परिजन काफी चिंतित थे कि इसी बीच प्रशासन की तरफ से उनके लापता होने का दुखद समाचार परिजनों को मिला, जिसके बाद से सन्नाटा सा छा गया। परिजनों का हाल बेहाल है तथा उनके घर पर परिजनों को ढांढस बंधवाने के लिए काफी लोग आ रहे हैं। हर कोई विक्रम के सलामत होने की दुआ भगवान से कर रहा है।

विक्रम के भाई कुलवंत सिंह के बोल 

विक्रम के भाई कुलवंत सिंह ने बताया कि हम दो भाई त्रासदी वाले स्थान पर केरल के वायनाड़ में पहुंच चुके हैं, लेकिन यहां पर अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि केरल के मुख्यमंत्री घटनास्थल का दौरा करने पहुंच रहे हैं। हम यहां मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी गुहार लगाएंगे।

पंचायत प्रधान परमजीत धालीवाल व पूर्व प्रधान लक्की के बोल

पंचायत प्रधान परमजीत धालीवाल व पूर्व प्रधान लक्की ने बताया कि विक्रम के केरल के वायनाड त्रासदी में लापता होने का समाचार दुखद है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है तथा विक्रम के भाई वायनाड़ के लिए निकल गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में लॉटरी टेंडर पर अनुराग का हमला, बोले- तत्काल वापस लें; जुए को पुनर्जीवित करने की कोशिश स्वीकार्य नहीं

हिमखबर डेस्क सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर...

हादसा: HRTC बस और टिपर में जोरदार टक्कर, चालक समेत कई सवारियां घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के साथ लगते...

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 46 उम्मीदवारों का चयन; 72 पद अब भी खाली

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया...