अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में लगी भीषण आग में एक भारतीय परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान  गुजरात मूल के एक हितेशभाई सुथार, उनकी पत्नी हिनाबेन सुथार और उनकी 20 वर्षीय बेटी ईशानी के रूप में हुई है।

यह परिवार मूल रूप से गुजरात के Nadiad का रहने वाला था और करीब दो वर्ष पहले अमेरिका के Wooster में बस गया था। हितेशभाई स्थानीय Econo Lodge मोटल में काम करते थे और परिवार वहीं रह रहा था।

जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 1:30 बजे मोटल में आग लग गई। आग फैलने के बाद परिवार ने मोटल के फ्रंट डेस्क पर फोन कर मदद मांगी। उन्हें सलाह दी गई कि वे बाथरूम में जाकर पानी चालू रखें और वहीं सुरक्षित रहें।

परिवार ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया, लेकिन आग और धुएं के कारण उनका दम घुट गया। जब तक दमकल कर्मी वहां पहुंचे और उन्हें बाहर निकालने की कोशिश कर सके, तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, दमकल विभाग ने फंसे लोगों तक पहुंचने के लिए कई प्रयास किए। आग पर बाद में काबू पा लिया गया। इस हादसे में किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय प्रशासन और संबंधित एजेंसियां घटना की विस्तृत जांच में जुटी हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...