धर्मशाला पंचायत समिति पर भी भाजपा का कब्जा, आलोक बने BDC चेयरमैन, सरोज उपाध्यक्ष

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

नगर निगम धर्मशाला में मेयर तथा डिप्टी मेयर पद पर कब्जे के बाद वीरवार को भाजपा ने विकास खंड धर्मशाला के बीडीसी अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष पद पर भी कब्जा कर लिया। चुनाव परिणाम आने से पहले ही भाजपा के कार्यकर्ता काफी तादाद में खंड विकास कार्यालय धर्मशाला के बाहर जुट गए।

एसडीएम धर्मशाला मोहित रत्न की अगुवाई में हुए चुनावों के दौरान धर्मशाला के सभी 18 बीडीसी सदस्य मौजूद रहे। औपचारिकताओं के बाद चुनाव में भाजपा की तरफ से वार्ड नंबर 6 नरवाणा से बीडीसी सदस्य आलोक कुमार तथा कांग्रेस से सुरेंद्र सिंह सोनू ने दावेदारी जताई।

 

नगर निगम के चुनावों में काबिज हुई भाजपा ने पंचायत समिति के चुनावों में भी भगवा लहरा कर यहां भाजपा को मजबूत किया है। इस जीत को सुधीर शर्मा की चुनावी रणनीति का परिणाम माना जा रहा है। जीत से उत्साहित भाजपाईयों ने इस दौरान सुधीर जी को जय श्रीराम तथा क्यों पड़े हो चक्कर में, कोई नहीं है टक्कर में, के नारे लगा कर अपनी खुशी जताई।

इसके बाद विधायक सुधीर शर्मा की अगुवाई में नवनिर्वाचित अध्यक्ष आलोक कुमार तथा उपाध्यक्ष सरोज कचहरा स्थित हनुमान मंदिर में पहुंचे तथा अपने समर्थकों सहित माथा टेका।

नवनिर्वाचित बीडीसी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि मेरी जीत का श्रेय स्थानीय विधायक सुधीर शर्मा को जाता है जिनके सहयोग से भाजपा ने जीत दर्ज की है। मैं सभी बीडीसी सदस्यों का आभार जताता हुं तथा क्षेत्र के विकास को लेकर एकजुटता से प्रयास किए जाएंगे तथा विधायक सुधीर शर्मा के निर्देशानुसार विकास करवाया जाएगा।

वहीं, बीडीसी उपाध्यक्ष सरोज देवी ने कहा कि क्षेत्र के विकास को लेकर मिलकर काम करेंगे तथा लोगों के हितों को देखते हुए विकास की योजनाएं तैरूार की जाएंगी तथा उन्हें अमलीजामा पहनाया जाएगा।

वहीं, धर्मशाला पंचायत समिति में भाजपा के अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनने के बाद विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि सरकार ने बहुत लंबा समय लिया है, लेकिन आखिरकार चुनाव हुआ है। दोनों पदों पर भाजपा की जीत हुई है।

उन्होंने कहा कि सभी सदस्य मिलकर धर्मशाला पंचायत समिति के विकास को लेकर कार्य करेंगे। उन्होंने दोनों प्रत्याशियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा यहां पहले ही जीत को लेकर आश्वस्त थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रत्याशी भी आनन-फानन में उतारे क्योंकि भाजपा की जीत उन्हें भी दिख रही थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...