बरोटीवाला में युवक की बेरहमी से हत्या, शिव मंदिर के प्रांगण में खून से लथपथ मिला शव

--Advertisement--

बद्दी – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के पुलिस जिला बद्दी के तहत बरोटीवाला थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बटेड गांव में देर रात एक 28 वर्षीय प्रवासी युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह युवक का खून से लथपथ शव एक शिव मंदिर के प्रांगण में मिलने से इलाके में दहशत फैल गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान आशुतोष कुमार गौरव (28) पुत्र अजीत कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। आशुतोष बरोटीवाला स्थित एक निजी उद्योग में काम करता था।

बताया जा रहा है कि वह पिछले करीब 7-8 वर्षों से अपने माता-पिता और बहन के साथ बटेड गांव में ही किराए के मकान में रह रहा था।
गुरुवार सुबह बरोटीवाला पुलिस को मंदिर परिसर में शव पड़े होने की सूचना मिली।

PunjabKesari

सूचना मिलते ही थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सील कर दिया। मृतक के शरीर और घटनास्थल के हालात देखकर प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि युवक के सिर पर किसी भारी वस्तु से जोरदार वार किया गया है, जिससे उसकी मौत हुई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी बद्दी विनोद धीमान और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके साथ ही फोरैंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

फोरैंसिक टीम ने मौके से कई अहम वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं, ताकि हत्यारे तक पहुंचा जा सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

PunjabKesari

हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस : एसपी

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने हत्या का मामला दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस की 3 से 4 विशेष टीमें गठित की गई हैं। फोरैंसिक साक्ष्यों और अन्य पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

PunjabKesari

पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्या के असली कारणों का खुलासा किया जाएगा और जो भी इस मामले में शामिल होगा उसे सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...