भीषण सड़क हादसा: बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

--Advertisement--

बद्दी – रजनीश ठाकुर 

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर बुरावाला के समीप दोपहर को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 32 वर्षीय राहुल राठौर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले का निवासी था। वह स्थानीय उद्योग में कार्यरत था।

बताया जा रहा है कि राहुल काम खत्म करने के बाद दोपहर करीब 3 बजे एक परिचित से बाइक पर लिफ्ट लेकर अपने कमरे की ओर जा रहा था।

इसी दौरान बुरावाला के पास विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार निजी बस ने उनकी बाइक को को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। इस हादसे में बाइक चालक को भी चोटें आई हैं, जिसका उपचार जारी है। वहीं, पुलिस ने निजी बस को सीज कर दिया है।

एएसपी, अशोक वर्मा के बोल 

बद्दी एएसपी, अशोक वर्मा ने घटना की पुष्टी करते हुए बताया कि पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...