श्रीज्वालामुखी माता मंदिर के लिए 150 करोड़ की योजना घोषित, सुक्खू ने मां का आशीर्वाद लेने के बाद किया एलान

--Advertisement--

ज्वालामुखी – हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रेदश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को श्री ज्वालामुखी माता का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्वालामुखी जैसे प्रमुख धार्मिक स्थल के सुनियोजित विकास पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है।

इसी कड़ी में उन्होंने ज्वालामुखी शहर और शक्तिपीठ के समग्र सौंदर्यीकरण के लिए 150 करोड़ रुपये की योजना की घोषणा की। इसके तहत 25 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की जाएगी और एक विस्तृत मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस योजना में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के साथ-साथ छोटे दुकानदारों के पुनर्वास का भी ध्यान रखा जाएगा। साथ ही धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ज्वालामुखी मंदिर और नैना देवी मंदिर को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा।

इस दौरान सीएम ने ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के लिए कई विकासात्मक योजनाएं सौंपी। मुख्यमंत्री सुक्खू ने दरंग में इलेक्ट्रिकल डिवीजन सह उपमंडल कार्यालय भवन का विधिवत शिलान्यास किया।

इस अवसर पर विधायक संजय रत्न और देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने शिलान्यास की ईंट रखकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने देहरियां क्षेत्र में 33 केवी सब-स्टेशन स्थापित करने की घोषणा की, जिससे बिजली आपूर्ति में सुधार होगा। इस परियोजना पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे स्थानीय लोगों, विशेषकर विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।

विधायक संजय रत्न ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र की विभिन्न मांगों को उनके समक्ष रखा, जिन पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान की गई घोषणाओं से क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में आज क्यों नहीं हुआ पंचायत चुनाव का ऐलान, अब कब होगी तारीखों की घोषणा? EC ने बताया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में चुनाव आय़ोग ने मंगलवार को...