थाने के बाहर भिड़े दो गुट, पुलिस अफसर के बेटे समेत 20 गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

जिला मुख्यालय धर्मशाला में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक पुलिस अधिकारी के बेटे सहित कुल 20 युवकों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को ये दोनों गुट धर्मशाला थाने के बाहर ही आपस में भिड़ गए थे। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में वे युवक भी शामिल हैं जिन्होंने शनिवार देर रात को मैक्सिमस मॉल स्थित चाय सुट्टा बार में तोड़फोड़ की थी।

सोमवार को इनके बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिस पर पुलिस ने शांति भंग करने और सुरक्षा व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में त्वरित कार्रवाई की। मंगलवार को सभी आरोपियों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर के बोल 

एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 126/170 के तहत मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...