उद्योग की भट्ठी में ब्लास्ट, 4 मजदूरों पर गिरा पिघला हुआ लोहा; कंपनी प्रबंधन पर FIR

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में सुरक्षा नियमों की अनदेखी के चलते एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक उद्योग की भट्ठी में अचानक हुए जोरदार धमाके में 4 मजदूर बुरी तरह झुलस गए। धमाका इतना भयंकर था कि भट्ठी का खौलता हुआ गर्म लोहा सीधे काम कर रहे मजदूरों के शरीर पर आ गिरा, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।

सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस खौफनाक हादसे को लेकर पुलिस ने कंपनी प्रबंधन की लापरवाही मानते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसे का शिकार हुए मजदूर हरियाणा, झारखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले हैं।

पुलिस को दी गई शिकायत में हरियाणा (अंबाला) के नारायणगढ़ निवासी अमरजीत ने बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ उद्योग की भट्ठी पर काम कर रहा था। तभी अचानक भट्ठी में एक जोरदार ब्लास्ट हुआ और गर्म लोहा उनके ऊपर छलक गया। इसके चलते वह (अमरजीत), ओमकार निवासी देवघर (झारखंड),  उस्मान  निवासी सीतापुर (उत्तर प्रदेश) व काशीदास  निवासी पूर्णिया (बिहार) घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद पुलिस हरकत में आ गई है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी के बोल 

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कालाअंब थाने में शिकायतकर्ता अमरजीत के बयानों के आधार पर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उद्योग में मजदूरों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे या नहीं और भट्ठी में धमाका किन कारणों से हुआ।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में तबादलों पर लगी रोक, अब विशेष परिस्थितियों में ही मिलेगी अनुमति

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक बार फिर अधिकारियों...

धुम्मु शाह की छिंज में गूंजेगा दमखम, 9–11 अप्रैल तक जुटेंगे देश-विदेश के नामी पहलवान

धुम्मु शाह में देश -विदेश के नामी पहलवान दिखाएंगे...

जिला कांगड़ा में खाद्य वस्तुओं की अधिकतम दरें निर्धारित अधिसूचना जारी

धर्मशाला, 7 अप्रैल - हिमखबर डेस्क  जिला दण्डाधिकारी कांगड़ा हेमराज...