नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.25 किलो चरस व ₹1 लाख नकद बरामद, शिमला निवासी गिरफ्तार

--Advertisement--

नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.25 किलो चरस व ₹1 लाख नकद बरामद, शिमला निवासी गिरफ्तार, जिला पुलिस नूरपुर ने NDPS के तीन अन्य मामले भी किए दर्ज –

नूरपुर – स्वर्ण राणा

हिमाचल प्रदेश को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत नूरपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कंडवाल में नाकाबंदी के दौरान भारी मात्रा में चरस और नकदी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई सोमवार रात करीब 8:55 बजे मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-154) पर की गई।

भागने की कोशिश, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा-

कंडवाल पुलिस टीम नियमित चेकिंग पर तैनात थी। इसी दौरान जसूर की ओर से आ रही एक काले रंग की क्रेटा कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक घबरा गया और गाड़ी को पीछे मोड़कर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत घेराबंदी कर आरोपी को काबू कर लिया।

स्पेयर टायर के नीचे छिपाई थी चरस-

तलाशी के दौरान आरोपी ने चरस को गाड़ी की डिग्गी में रखे स्पेयर टायर के नीचे छिपा रखा था। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में जांच करने पर बैग से 1.256 किलोग्राम चरस बरामद हुई।
साथ ही बैग की एक जेब से ₹1,00,000 नकद भी बरामद हुए, जिसे मादक पदार्थों की बिक्री से जुड़ा मानते हुए जब्त किया गया।

आरोपी की पहचान और पृष्ठभूमि-

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 52 वर्षीय राम कुमार के रूप में हुई है, जो कुमारसैन (जिला शिमला) का निवासी है।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी कुल्लू-मनाली क्षेत्र में ढाबा चलाता है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं वह ढाबे की आड़ में लंबे समय से तस्करी में शामिल तो नहीं था।

मामला दर्ज, जांच जारी-

नूरपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ND&PS एक्ट की धारा 20 और 25 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। तस्करी में इस्तेमाल की गई कार और नकदी को भी कब्जे में ले लिया गया है। एसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसका नेटवर्क किन-किन लोगों से जुड़ा हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में तबादलों पर लगी रोक, अब विशेष परिस्थितियों में ही मिलेगी अनुमति

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक बार फिर अधिकारियों...

धुम्मु शाह की छिंज में गूंजेगा दमखम, 9–11 अप्रैल तक जुटेंगे देश-विदेश के नामी पहलवान

धुम्मु शाह में देश -विदेश के नामी पहलवान दिखाएंगे...

जिला कांगड़ा में खाद्य वस्तुओं की अधिकतम दरें निर्धारित अधिसूचना जारी

धर्मशाला, 7 अप्रैल - हिमखबर डेस्क  जिला दण्डाधिकारी कांगड़ा हेमराज...

सजना साथ निभाना…साथ-साथ जेल है जाना, पति-पत्नी के ये कैसे जोड़े, नशे के सारे रिकार्ड तोड़े?

हिमखबर डेस्क मंडी में लव पार्टनर अब क्राइम पार्टनर बन...