धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन खेलते समय नूरपुर के युवक की मौत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार बैडमिंटन खेलते समय अचानक गिरने से युवक की मौत हो गईं।

रोज की तरह बैडमिंटन खेलने पहुंचे 32 वर्षीय विजय कुमार निवासी भड़वार नूरपुर अचानक ही अचेत होकर गिर गए और बेहोश हो गए। अन्य खिलाड़ी उन्हें तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला ले गए।

प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।

एएसपी बीर बहादुर के बोल

एएसपी बीर बहादुर ने बताया कि मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। विजय धर्मशाला में एक निजी नौकरी करते थे और अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों (बेटा-बेटी) के साथ किराये के कमरे में रह रहे थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अवैध खदान पर कुदरत का कहर, भारी भूस्खलन में 3 लोग दबे; मूसलाधार बारिश ने रोका रेस्क्यू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में भारी बारिश...