ट्रक पर तिरपाल डालते समय करंट की चपेट में आया शख्स, मौके पर मौत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक हृदयविदारक हादसा पेश आया, जहां करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की जान चली गई।

वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान शुमटी (निवासी गांव पीर भोली, जिला बिलासपुर यमुनानगर) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि शुमटी अपने ट्रक की छत पर चढ़कर तिरपाल डाल रहा था, तभी वह ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों से छू गया और जोरदार करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

एसपी सिरमौर, निश्चिन्त सिंह नेगी के बोल 

एसपी सिरमौर, निश्चिन्त सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा, “पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं से बारीकी से जांच की जा रही है। फिलहाल मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...