नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, सबूत मिटाने की साजिश; दोस्तों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के बरोटीवाला क्षेत्र में सड़क किनारे मिले युवक के शव के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

मृतक की पहचान राम लाल, निवासी गांव ठेड़ा (लौदीमाजरा) के रूप में हुई है, जो ब्राह्मण बेली खेड़ा स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत था। परिजनों के अनुसार, 18 मार्च को वह काम पर गया था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा।

रात के समय उसने फोन पर बताया कि वह पंचकूला गया है और जल्द वापस आएगा, जिसके बाद उसका फोन बंद हो गया।

20 मार्च को पुलिस ने सूचना दी कि राम लाल का शव भटौलीकला रोड पर नैना अपार्टमेंट के पास सड़क किनारे पड़ा मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और बाद में परिजनों को सौंप दिया।

मामले में नया मोड़ तब आया जब मृतक के पिता जगदीश चंद ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 18 मार्च की शाम राम लाल ट्रक यूनियन बरोटीवाला गया था, जहां उसकी मुलाकात विनोद कुमार और बहादुर सिंह से हुई।

आरोप है कि तीनों ने नशीले पदार्थ का सेवन किया, लेकिन विनोद और बहादुर ने जानबूझकर राम लाल को ओवरडोज़ दे दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपियों ने 19 मार्च की रात शव को ट्रक में डालकर नैना अपार्टमेंट के पास सड़क किनारे नाले में फेंक दिया, ताकि घटना को दुर्घटना का रूप दिया जा सके।

वहीं, पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 ए, 238 (सबूत मिटाना) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

एसपी बद्दी विनोद धीमान के बोल 

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे अदालत से चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...