”गैस चोर” गिरोह सक्रिय: भरा हुआ सिलेंडर ले गए चोर, कीमती सामान को नहीं लगाया हाथ

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

पहाड़ों की रानी शिमला में इन दिनों चोरों के निशाने पर सोना-चांदी या कैश नहीं, बल्कि रसोई का गैस सिलेंडर है। राजधानी में रसोई गैस की बढ़ती किल्लत के बीच अब ‘सिलेंडर माफिया’ सक्रिय होता दिख रहा है।

ताज़ा मामला कसुम्पटी इलाके का है, जहाँ चोरों ने एक घर में घुसकर ऐसी हरकत की जिसे देख पुलिस भी हैरान है। चोरों ने कीमती इलेक्ट्रॉनिक्स को हाथ तक नहीं लगाया और सिर्फ भरा हुआ गैस सिलेंडर लेकर रफूचक्कर हो गए।

यह घटना हिमुडा कॉलोनी के फ्लैट नंबर-1 की है, जहाँ जलशक्ति विभाग के रिटायर्ड एसडीओ पीसी वर्मा अपनी पत्नी के साथ रहते हैं।

सुबह करीब 11 बजे जब यह दंपत्ति कालीबाड़ी मंदिर में माथा टेकने गया था, तभी पीछे से शातिर चोरों ने उनके सूने घर को निशाना बनाया। दोपहर ढाई बजे जब परिवार वापस लौटा, तो मुख्य द्वार का टूटा हुआ ताला देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

जब वर्मा जी घर के भीतर दाखिल हुए, तो नजारा चौंकाने वाला था। घर में रखा महंगा लैपटॉप और अन्य कीमती सामान अपनी जगह पर सुरक्षित था।

चोरों ने किसी अलमारी या दराज को हाथ तक नहीं लगाया। लेकिन जैसे ही वे रसोई में पहुंचे, वहां से घरेलू गैस सिलेंडर गायब मिला।

चोरों की इस ‘सिलेक्टिव चोरी’ ने सबको हैरत में डाल दिया है कि आखिर कोई कीमती सामान छोड़कर भारी-भरकम सिलेंडर क्यों ले जाएगा?

शिमला में इन दिनों गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को इस चोरी से जोड़कर देखा जा रहा है। कसुम्पटी पुलिस चौकी ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि यह कोई इकलौता मामला नहीं है; इससे पहले कृष्णानगर में भी ठीक इसी तरह दो सिलेंडर चोरी हुए थे, जिसमें पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा भी था।

कसुम्पटी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि सिलेंडर चोर गिरोह शहर के किन हिस्सों में सक्रिय है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...