हिमाचल में 17 आईएएस, आईएफएस और एचएएस अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां तैनात किया

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

सिविल सेवा बोर्ड की सिफारिशों पर हिमाचल प्रदेश सरकार ने 17 आईएएस, आईएफएस व एचएएस अधिकारियों के तबादला एवं तैनाती आदेश जारी किए हैं। इसमें आठ आईएएस, एक आईएफएस और आठ एचएएस अधिकारी शामिल हैं।

  • कार्मिक विभाग की ओर से मंगलवार देर शाम को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। आईएएस अधिकारी संदीप कुमार को मंडलायुक्त कांगड़ा के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • इसी तरह दुनी चंद राणा को प्रबंध निदेशक एचपीएमसी लगाया है। राणा प्रबंध निदेशक एचपी एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड शिमला और प्रबंध निदेशक एचपी एग्रो इंडस्ट्रियल पैकेजिंग इंडिया लिमिटेड के पदों का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
  • निदेशक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राम कुमार गौतम को प्रबंध निदेशक राज्य कृषि विपणन बोर्ड के रूप में नियुक्त किया है। हेमिस नेगी इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।
  • कुमुद सिंह को निदेशक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले लगाया है।
  • विनय सिंह को प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के रूप में नियुक्त किया है।
  • मनीष कुमार को सेटलमेंट ऑफिसर शिमला डिवीजन के पद पर नियुक्त किया है।
  • अक्षय सूद को सेटलमेंट ऑफिसर कांगड़ा मंडल लगाया है।
  • द्विज गोयल को उप मंडल अधिकारी (सिविल) पांवटा साहिब नियुक्त किया है।
  • आईएफएस अधिकारी पुष्पेंद्र राणा को पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है। वे निदेशक आपदा प्रबंधन और सदस्य सचिव हिमाचल प्रदेश राज्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद (शिमला) के पदों का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

इन आठ एचएएस अधिकारियों के तबादले भी

  • इसी तरह आठ हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले भी किए गए हैं। इनमें श्रवण कुमार को अब कार्यकारी निदेशक हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के पद पर नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव सचिन कंवल  इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।
  • तैनाती की प्रतीक्षा कर रहे रमन घरसंघी को एसपीवी धर्मशाला में महाप्रबंधक (कार्मिक) के पद पर नियुक्त किया है।
  • सुभाष गौतम सहायक आयुक्त मंडलीय आयुक्त कांगड़ा इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।
  • इसी तरह तैनाती का इंतजार कर रहे मनमोहन सिंह को सहायक आयुक्त डीसी चंबा लगाया है।
  • कृष्ण कुमार शर्मा को उप मंडलीय अधिकारी (नागरिक) सरकाघाट, गुणजीत सिंह चीमा को उप मंडलीय अधिकारी (नागरिक) मनाली, रमन कुमार शर्मा को उप मंडल अधिकारी (सिविल) कफोटा लगाया है।
  • साथ ही उपमंडल अधिकारी (सिविल) शिलाई जसपाल को इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया है।
  • तैनाती का इंतजार कर रहीं आकांक्षा शर्मा को भूमि अधिग्रहण अधिकारी, पार्वती परियोजना कुल्लू लगाया है। सहायक बंदोबस्त अधिकारी कुल्लू डॉ. चरणजी लाल को इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया है।
  • राजिंद्र कुमार गौतम को डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं गवर्नेंस विभाग में संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अयोध्या के राम मंदिर पर हमले का प्लान, पकड़ा गया संदिग्ध आतंकवादी

हिमखबर डेस्क कर्नाटक के दावणगेरे जिला में उत्तर प्रदेश के...

ज्वाली के मंडोल में 45 वर्षीय ग्रामीण का मर्डर, गर्दन पर तेजधार हथियार से वार

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेही...