15 हजार रुपए सस्ती हुई चांदी, सोना 8 हजार फिसला, क्रैश हुआ शेयर बाजार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

मध्य एशिया में जारी विवाद के बीच सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी 15 हजार रुपए सस्ती हो गई, जबकि सोना 8 हजार रुपए से ज्यादा गिर गया।

आज चांदी 15 हजार रुपए फिसल कर 2,11,729 रुपए प्रतिकिलो पर आ गई, जबकि 24 कैरेट सोना 1,36,403 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। दोनों धातुओं की कीमत में पांच प्रतिशत गिरावट देखी गई है।

उधर, विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में बड़ी गिरावट देखी गई।

बीएसई का सेंसेक्स 800.38 अंक टूटकर 73,732.58 अंक पर खुला और खुलते ही 1,555.62 अंक की गिरावट में 72,977.34 अंक तक लुढक़ गया।

खबर लिखे जाते समय यह 1,293.73 अंक (1.74 प्रतिशत) नीचे 73,239.23 अंक पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 407.55 अंक यानी 1.76 प्रतिशत फिसलकर 22,706.95 अंक पर रहा।

पश्चिम एशिया संकट के कारण वैश्विक स्तर पर शेयर बाजारों में गिरावट देखी जा रही है। इसके अलावा रुपए के कमजोर पडऩे से भी निवेश धारणा प्रभावित हो रही है। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया फिलहाल 34.50 पैसे गिरकर 93.88 रुपए प्रति डॉलर पर है।

बाजार में चौतरफा गिरावट है। धातु और सार्वजनिक बैंकों के समूहों के सूचकांक तीन फीसदी से ज्यादा नीचे चल रहे हैं। ऑटो, वित्त, रियलटी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और रसायन सेक्टरों से सूचकांक दो प्रतिशत से ज्यादा टूटे।

एफएमसीजी, आईटी, मीडिया, फार्मा, निजी बैंक, स्वास्थ्य और तेल एवं गैस सेक्टरों में भी बड़ी गिरावट रही। सेंसेक्स की गिरावट में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, भारती एयरटेल, एलएंडटी, एक्सिस बैंक और टाटा स्टील का योगदान अधिक रहा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...