कंडबाल में 6.044 किग्रा चरस मामले में जम्मू से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

अंतरराज्यीय नशीले पदार्थों की तस्करी नेटवर्क से जुड़े एक मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को जम्मू के कठुआ से गिरफ्तार किया है। आरोपी को सीआईए टीम गिरफ्तार कर रविवार को नूरपुर लेकर आई है।

यह कार्रवाई नूरपुर पुलिस थाना के तहत 11 अक्टूबर 2025 को दर्ज एफआईआर में कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने कंडवाल बैरियर पर नाकाबंदी के दौरान 6.044 किग्रा चरस कार सवार अनु कुमार निवासी गांव त्ररेला, सुरेश कुमार और राम लाल निवासी द्रोण, तहसील पद्दर जिला मंडी को गिरफ्तार किया था।

इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी शुभकरण निवासी समकेहर, तहसील जवाली जिला कांगड़ा की पहचान की थी और उसे 1 नवंबर 2025 को चंडीगढ़ से गिरफ्तार भी कर लिया था।

मामले की आगामी जांच में जम्मू-कश्मीर के कठुआ निवासी विजय कुमार उर्फ वीके की संलिप्तता का पता चला, जिसे चरस की यह खेप प्राप्त करनी थी। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 22 मार्च 2026 को उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया।

चिट्टा मामले में गुरदासपुर से आरोपी पकड़ा

अंतरराज्यीय नशा तस्करी के एक अन्य मामले में सीआईए डमटाल विंग की टीम ने इंदौरा पुलिस थाने के तहत एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में संलिप्त आरोपी को पंजाब के बटाला से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 5 दिसंबर 2025 को एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी राकेश उर्फ मुन्ना निवासी डीडा सांसियां डाकघर दीनानगर तहसील व जिला गुरदासपुर, वर्तमान पता गगवाल, बसंतपुर तहसील इंदौरा से 62.66 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और 50 हजार रुपये बरामद किए गए थे।

इस मामले की जांच के दौरान पूछताछ और वित्तीय लेन-देन के विश्लेषण के आधार पर एक अन्य आरोपी रोहित कुमार निवासी शामपुर तहसील बटाला, जिला गुरदासपुर (पंजाब) की संलिप्तता सामने आई थी।

नूरपुर पुलिस की सीआईए की टीम ने रोहित को 21 मार्च को गिरफ्तार किया है। आरोपी को टीम नूरपुर लेकर आई है।

कुलभूषण वर्मा, एसपी पुलिस जिला नूरपुर के बोल 

नशे के खिलाफ पुलिस जिला नूरपुर की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस की सीआईए टीम ने गुरदासपुर और जम्मू के कठुआ से एनडीपीएस मामलों में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लाया गया है और कार्रवाई की जा रही है। – कुलभूषण वर्मा, एसपी पुलिस जिला नूरपुर।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...