भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पर बवाल, नरेंद्र मोदी सरकार पर लोकतंत्र पर हमले का आरोप

--Advertisement--

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पर बवाल, नरेंद्र मोदी सरकार पर लोकतंत्र पर हमले का आरोप

हिमखबर डेस्क 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है कि अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी सिर्फ एक व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं, बल्कि नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों पर किया गया सीधा और सोचा–समझा हमला है।

उन्होंने इस कार्रवाई को शर्मनाक, अलोकतांत्रिक और तानाशाही प्रवृत्ति का जीता–जागता उदाहरण बताया तथा इसकी सबसे कड़ी निंदा की।

विनय कुमार ने कहा कि एक युवा नेता को सिर्फ इसलिए गिरफ्तार करना कि उसने शांतिपूर्वक अपनी बात रखी—यह साबित करता है कि मोदी जी की सरकार अब युवा शक्ति, सच बोलने वालों और सरकार से सवाल पूछने वालों से घबराने लगी है।

जो सरकार युवाओं की आवाज़ से डर जाए, वह कितनी कमजोर और असुरक्षित है, यह देश साफ देख रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश में जो माहौल मोदी सरकार ने खड़ा किया है, उसमें हर असहमति को अपराध, और हर विरोध को देशद्रोह जैसा पाप बताने की कोशिश हो रही है। यह लोकतंत्र की जड़ें खोखली करने वाला खतरनाक कदम है।

युवा इस देश की ऊर्जा हैं—उन्हें चुप कराने की कोशिश तानाशाही मानसिकता, अहंकार और डरे हुए नेतृत्व की पहचान है।

विनय कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध करना हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन मोदी सरकार इस अधिकार को दबाने में जुटी हुई है, क्योंकि उसे डर है कि युवा सच बोलेंगे, सवाल पूछेंगे और उसकी विफलता को उजागर करेंगे।

उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है,जब-जब युवाओं, जनता और विपक्ष की आवाज दबाई गई है, सत्ता का पतन उसी तेजी से हुआ है।

विपक्ष को कुचलकर, मीडिया को डराकर, और युवाओं को गिरफ्तार करके कोई भी सरकार स्थायी नहीं रह सकती।

विनय कुमार ने कहा कि मोदी सरकार को याद रखना चाहिए कि यह देश संविधान से चलता है।किसी एक व्यक्ति के अहंकार, डर या मनमर्जी से नहीं।

समय आ गया है कि केंद्र सरकार दमन, भय और दंड की राजनीति छोड़कर संवाद, जवाबदेही और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करना सीखे।

विनय कुमार ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ उदय भानु चिब के साथ खड़ी है। लोकतांत्रिक अधिकारों, युवाओं की आवाज़ और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस हर स्तर पर संघर्ष के लिए पूरी तरह तैयार है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...