हिमखबर डेस्क
पशुपालन विभाग मंडी द्वारा पशु मित्र पदों की भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली शारीरिक परीक्षा प्रशासनिक कारणों के चलते अगली सूचना तक स्थगित कर दी गई है।
यह जानकारी देते हुए उप निदेशक पशुपालन विभाग मंडी डॉ मुकेश महाजन ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने उप मंडलीय पशु चिकित्सालय जोगिंदरनगर, उप मंडलीय पशु चिकित्सालय मंडी रूरल तथा उप मंडलीय पशु चिकित्सालय करसोग में आवेदन किया था, उन्हें अब निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शारीरिक परीक्षा में उपस्थित नहीं होना होगा।
उन्होंने बताया कि नई तिथियों तथा आगामी प्रक्रिया की सूचना विभाग द्वारा शीघ्र ही पुनः विज्ञापन के माध्यम से जारी की जाएगी।

