कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल में विभिन्न पदों के लिए इंटरव्यू

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

जिला रोजगार अधिकारी कुल्लू विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए सूचित किया कि कुल्लू कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ढालपुर में विभिन्न शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इस भर्ती के लिए 19 फरवरी 2026 को प्रातः 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।

रिक्त पदों में हिंदी, इतिहास, गणित, भूगोल, अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान और जीव विज्ञान के प्रवक्ता (Lecturer) के पद शामिल हैं, जिनके लिए संबंधित विषय में स्नातकोत्तर (MA/M.Sc.), बी.एड. और टीईटी (TET) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, बी.पी.एड. (शारीरिक शिक्षा), एनटीटी (NTT) और महिला कंडक्टर (न्यूनतम 10वीं पास) के एक-एक पद पर भी भर्ती की जाएगी।

प्रवक्ताओं और शिक्षकों के लिए वेतनमान 15,000 से 40,000 रुपये तथा महिला कंडक्टर के लिए 8,000 से 12,000 रुपये निर्धारित किया गया है।

इच्छुक पात्र उम्मीदवार अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, हिमाचली बोनाफाइड और रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड के साथ निर्धारित तिथि और समय पर साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

उम्मीदवारों का नाम हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है; यदि पंजीकृत नहीं है, तो वे साक्षात्कार से पूर्व ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू के दूरभाष नंबर 01902-222522 पर संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...