हिमखबर डेस्क
हिमाचल प्रदेश के पशुपालन विभाग में ‘पशु मित्र’ के पदों पर भर्ती के लिए प्रस्तावित शारीरिक परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
इस संबंध में पशुपालन निदेशालय, पाशुधन भवन, बालूगंज , शिमला द्वारा 16 फरवरी, 2026 को एक कार्यालय आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश में बताया गया है कि कुछ प्रशासनिक कारणों के चलते ‘पशु मित्र’ के चयन हेतु आयोजित की जा रही शारीरिक परीक्षा की प्रक्रिया को अगले आदेश तक रोक दिया गया है।
इससे पहले विभाग द्वारा तीन जनवरी 2026 और 14 जनवरी 2026 को संबंधित पत्र जारी किए गए थे, जिनके संदर्भ में यह नया निर्णय लिया गया है।

सभी नियंत्रक अधिकारियों को दिए निर्देश
कार्यालय आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी नियंत्रक अधिकारी तत्काल प्रभाव से शारीरिक परीक्षा आयोजित करने की प्रक्रिया को बंद करें और आगे के आदेशों की प्रतीक्षा करें।
विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह निर्णय केवल प्रशासनिक कारणों से लिया गया है और अगली सूचना जारी होने तक परीक्षा से जुड़ी कोई भी कार्रवाई नहीं की जाएगी।
उम्मीदवारों को करना होगा इंतजार
इस निर्णय से ‘पशु मित्र’ पद के लिए आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को अब अगली सूचना का इंतजार करना होगा। विभाग की ओर से परीक्षा की नई तिथि या आगे की प्रक्रिया को लेकर अलग से आदेश जारी किए जाने की संभावना है। फिलहाल, शारीरिक परीक्षा की पूरी प्रक्रिया अगले आदेश तक स्थगित रहेगी।

