पालमपुर कॉलेज में रोजगार मेला कल, 27 कंपनियां देंगी नौकरियां

--Advertisement--

पालमपुर – बर्फू 

शहीद कैप्टन विक्रम बतरा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में 17 फरवरी को रोजगार मेला होगा। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. पंकज सूद की अध्यक्षता में कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित यह मेला सुबह 10 बजे शुरू होगा।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उनके घर-द्वार पर ही प्रतिष्ठित निजी कंपनियों में रोजगार के अवसर प्रदान करना है।

प्राचार्य प्रो. पंकज सूद ने बताया कि इस मेले की पहुंच को व्यापक बनाने के लिए पालमपुर कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ-साथ क्लस्टर से जुड़े नौरा, शिवनगर, जयसिंहपुर, थुरल और बैजनाथ महाविद्यालयों के छात्रों को भी आमंत्रित किया गया है।

इसके अलावा जून 2025 में पास-आउट हो चुके पालमपुर कॉलेज के पूर्व छात्र भी इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

मेले में दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, चंडीगढ़, मोहाली और हिमाचल के विभिन्न शहरों से 27 प्रमुख कंपनियां भाग लेंगी। पंजीकरण और साक्षात्कार की प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए कॉलेज प्रशासन ने गाइडलाइन जारी की है।

कॉलेज प्रशासन ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ बायोडाटा, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं उनकी फोटोकॉपी लाकर रोजगार मेले में हिस्सा ले सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...