एचआरटीसी की बस में टिकट मांगने पर विवाद, युवती ने कंडक्टर को मारा थप्पड़

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

एचआरटीसी हमीरपुर डिपो की बस में लड़की से टिकट मांगने पर विवाद हो गया। बस में सफर कर रही एक युवती ने टिकट मांगने पर परिचालक को थप्पड़ मार दिया। परिचालक ने निगम प्रबंधन को इसकी शिकायत दी है।

जानकारी के अनुसार बस घंघोट से हमीरपुर आ रही थी। एक युवती ने कानों में इयरफोन लगाए हुए थे। परिचालक बार-बार टिकट मांग रहा था, लेकिन प्रतिक्रिया न मिलने पर उसने कथित तौर पर युवती का ध्यान आकर्षित करने के लिए उसके कंधे पर हाथ रखा।

इसी बात पर युवती भड़क गई और उसने परिचालक को थप्पड़ जड़ दिया। इसके चलते बस बीच रूट पर ही रुक गई। परिचालक ने इसकी सूचना निगम प्रबंधन को दी। मौके पर निगम प्रबंधन के अधिकारी पहुंचे।

यात्रियों से भी इस घटना की जानकारी ली गई। इसके बाद मौके पर युवती के अभिभावकों को भी बुलाया गया। अभिभावक युवती को अपने साथ लेकर चले गए। हालांकि पुलिस में अभी इसकी शिकायत नहीं हुई है।

क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार के बोल 

हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी। मामले में जानकारी जुटाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...