शाहपुर: वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवदत्त शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि, केवल सिंह पठानियां ने दी अंतिम विदाई

--Advertisement--

शाहपुर, 15 फरवरी – नितिश पठानियां 

शाहपुर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवदत्त शर्मा को आज वरदाई स्थित श्मशान घाट पर सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

उल्लेखनीय है कि शनिवार दोपहर हृदयगति रुक जाने से उनका आकस्मिक निधन हो गया था। शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने स्वयं उनके पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम विदाई दी।

इस अवसर पर भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि शर्मा जी उनके लिए पितातुल्य थे और उन्हीं की उंगली पकड़कर वह राजनीति मे आगे बढ़े। उनकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती।

उन्होंने बताया कि इस उम्र में भी शर्मा जी संगठन के साथ सक्रिय रूप से जुड़े रहते थे और समय-समय पर उन्हें तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को बहुमूल्य मार्गदर्शन देते रहते थे।

आज द्रमण स्थित उनके निवास स्थान पर भी सैकड़ों लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी ध्वज के साथ “देवदत्त शर्मा अमर रहें” के नारे लगाते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी, क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर: गोरडा की नौ साल की जानवी शर्मा का तीसरा गाना “चम्बे री जान” रिलीज

शाहपुर‌ - नितिश पठानियां  विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के गोरडा की...

शाहपुर: रिड़कमार कॉलेज में ‘नवरंग’ की धूम, विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

शाहपुर - नितिश पठानियां  राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में सत्र 2025–26...

कोटला: बग्गा में दो महीने से बंद पड़े खोखाधारक को स्मार्ट मीटर से आया 82,059 रुपए का बिजली बिल

कोटला -  व्यूरो रिपोर्ट  प्रदेश सरकार व बिजली विभाग भले...

बिलासपुर हत्याकांड: अवैध संबंध बना मौत की वजह! मृतका के देवरों ने किए चौंकाने वाले खुलासे

बिलासपुर - सुभाष चंदेल  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में...