शाहपुर: रिड़कमार कॉलेज में ‘नवरंग’ की धूम, विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां 

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में सत्र 2025–26 के तहत वार्षिक सीएससीए सांस्कृतिक समारोह ‘नवरंग’ का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीएससीए अध्यक्ष ममता देवी के स्वागत भाषण से हुआ।

इसके बाद महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य मनोज कुमार ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत आगाज किया।कार्यक्रम की शुरुआत बीए द्वितीय वर्ष की सुहानी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर की।

वहीं प्रथम वर्ष की प्रियंका ने पहाड़ी गीत सुनाकर खूब तालियां बटोरीं। सांस्कृतिक समिति की सचिव मीनाक्षी ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अलावा तानिया , सिया, वंदना और कशिश ने भी शानदार नृत्य से समां बांध दिया।

बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं ने हिमाचली लोकनृत्य पेश कर संस्कृति की झलक दिखाई, जबकि बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं ने पंजाबी नृत्य से दर्शकों में उत्साह भर दिया।

साहित्यिक प्रस्तुतियों में महक, अंजली, सिमरन, सकीना और सुहानी ने पहेलियां और शायरी सुनाकर कार्यक्रम को रोचक बना दिया।

इस मौके पर कार्यवाहक प्राचार्य मनोज कुमार ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। मंच से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम के दौरान प्रो. हाकम चंद, प्रो. भूपिंदर सिंह तथा डॉ. आशा मिश्रा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में ममता, सकीना, सुहानी और कल्पना सहित सीएससीए सदस्यों और स्टाफ का सहयोग रहा। अंत में सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का धन्यवाद किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर: गोरडा की नौ साल की जानवी शर्मा का तीसरा गाना “चम्बे री जान” रिलीज

शाहपुर‌ - नितिश पठानियां  विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के गोरडा की...

कोटला: बग्गा में दो महीने से बंद पड़े खोखाधारक को स्मार्ट मीटर से आया 82,059 रुपए का बिजली बिल

कोटला -  व्यूरो रिपोर्ट  प्रदेश सरकार व बिजली विभाग भले...

बिलासपुर हत्याकांड: अवैध संबंध बना मौत की वजह! मृतका के देवरों ने किए चौंकाने वाले खुलासे

बिलासपुर - सुभाष चंदेल  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में...