मंडी की विरासत को करीब से जानने का अवसर बनी हेरिटेज वॉक

--Advertisement--

मंडी की विरासत को करीब से जानने का अवसर बनी हेरिटेज वॉक, मिली उत्साहजनक प्रतिक्रिया, प्रतिभागियों ने प्रशासन की शानदार पहल सराही।

हिमखबर डेस्क 

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर जिला प्रशासन की पहल हेरिटेज वॉक का शुभारंभ शिवरात्रि के दिन सेरी मंच से किया गया।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नवीन कुमार ने पहले दल के प्रतिभागियों का स्वागत कर हरी झंडी दिखाकर वॉक को रवाना किया।

पहले दिन के प्रथम सत्र में 17 प्रतिभागियों ने भाग लिया और मंडी की ऐतिहासिक व धार्मिक धरोहरों को करीब से जाना।

सेरी मंच से आरंभ हुई वॉक माधो राय मंदिर, बाबा भूतनाथ मंदिर, पंचवक्त्र मंदिर, हनुमानघाट, खुहारानी मंदिर, अर्धनारीश्वर मंदिर, त्रिलोकीनाथ मंदिर, महामृत्युंजय मंदिर, टारना देवी, बरसील्ले और गणपति मंदिर होते हुए घंटाघर तथा इंदिरा मार्केट स्थित सिद्धकाली मंदिर तक पहुंची।

गाइड सत्य महेश शर्मा ने प्रतिभागियों को मंदिर स्थापत्य, रियासती इतिहास, धार्मिक परंपराओं और मंडी की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। प्रतिभागियों ने इस पहल को ज्ञानवर्धक और रोचक अनुभव बताया।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि हेरिटेज वॉक दो सत्रों में आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों में इसे लेकर काफी उत्साह है और 17 फरवरी तक होने वाले चारों सत्रों के लिए पंजीकरण पूर्ण हो चुका है। अब केवल 18 और 20 फरवरी को आयोजित सत्रों के लिए ही पंजीकरण उपलब्ध है।

पहले दल में पुष्प कश्यप, रूप लाल नेगी, रोमिता शर्मा, पारुल अरोड़ा, हेमेश्वर कपूर, शिकाम्बरी वर्मा, अर्जुन राणा, अमन ठाकुर, ओम प्रकाश विष्ट, रमेश ठाकुर, निर्मला ठाकुर, अनिता ठाकुर, विद्या शर्मा, कृष्णा ठाकुर, रजनी बाजपेई और प्रीति शर्मा शामिल रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...